UP: ट्रैक किनारे घंटों पड़ा रहा युवक का शव, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस; उच्चाधिकारियों ने सुलझाया मामला

Varanasi Accident:वाराणसी में कपसेठी और जंसा थाना पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर बने असमंजस के कारण ट्रेन से कटकर जान गंवाने वाले एक युवक का शव घंटों तक रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा। घटना शनिवार सुबह सेवापुरी रेलवे स्टेशन के पूरब की है। बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर कपसेठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, वाराणसी से भदोही की ओर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक ने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल कपसेठी और जंसा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव किस थाना क्षेत्र में है, इसे लेकर काफी देर तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 13:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: ट्रैक किनारे घंटों पड़ा रहा युवक का शव, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस; उच्चाधिकारियों ने सुलझाया मामला #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews