Kurukshetra News: चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में इस्माईलाबाद निवासी अभिषेक को गिरफ्तार करके उसके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस को दी शिकायत में काठगढ़ निवासी अर्जुन ने बताया कि सात मई को वह इस्माईलाबाद आए हुए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को काठगढ़ रोड पर एक दुकान के सामने खड़ी की थी। थोड़ी देर बाद उनको मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-एक द्वारा की गई। टीम ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया। संवाद-----------

#YouthArrestedWithStolenMotorcycle #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 17, 2026, 01:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार #YouthArrestedWithStolenMotorcycle #VaranasiLiveNews