Noida News: तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

रबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अवैध हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अश्वनी यादव ने बताया कि देर रात पुलिस टीम मुरादगढी के पास जंगल में जांच कर रही थी। इस दाैरान संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह जंगल की ओर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसकी पहचान रबूपुरा के मुरादगढी निवासी बंटी उर्फ मलिंगा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

#YouthArrestedWithACountry-madePistolAndCartridges. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 17:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार #YouthArrestedWithACountry-madePistolAndCartridges. #VaranasiLiveNews