Yamuna Nagar News: कट्टा व कारतूस समेत युवक गिरफ्तार

यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल ने कट्टा और एक कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बैंक कॉलोनी के एक घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने की वारदात भी कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के जेवर बरामद कर लिए। आरोपी अजय उर्फ काला गोल्डन पुरी का रहने वाला है। एवीटी सेल प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना पर गांव शादीपुर के पास घेराबंदी कर आरोपी को काबू किया गया। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। संवाद

#YouthArrestedWithACountry-madePistolAndACartridge. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 02:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: कट्टा व कारतूस समेत युवक गिरफ्तार #YouthArrestedWithACountry-madePistolAndACartridge. #VaranasiLiveNews