Kaithal News: बिना लाइसेंस के पटाखे बनाता युवक गिरफ्तार

कैथल। जिला पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस पटाखे बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान करनाल के असंध निवासी राजेंद्र कुमार के रूप में हुई, जो बिना लाइसेंस छोटे पटाखे बनाने और बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम करनाल रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि राजेंद्र कुमार आंबेडकर नगर में किराये के मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने का कार्य कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया। इसके बाद उसके कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी में गत्ते की पेटियों से बड़ी मात्रा में छोटे पटाखे और ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ। जब बरामद सामग्री का वजन किया गया तो करीब 30 किलो ज्वलनशील पदार्थ पाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी इस संबंध में कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच अधिकारी रघुबीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है। संवाद

#YouthArrestedForMakingFirecrackersWithoutLicense #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 02:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: बिना लाइसेंस के पटाखे बनाता युवक गिरफ्तार #YouthArrestedForMakingFirecrackersWithoutLicense #VaranasiLiveNews