राजस्थान: तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार युवक और मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

कोटपूतली जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गोपालपुरा बायपास पर तेज रफ्तार ट्रोले की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक के साथ-साथ लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, पानेड़ा कांकरा वाली ढाणी निवासी महेन्द्र यादव पुत्र रोहितास यादव और सजिता पुत्र सुरेन्द्र यादव बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गोपालपुरा बायपास के पास एक तेज रफ्तार ट्रोला अनियंत्रित होकर उनकी बाइक पर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रोला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद काफी देर तक न तो एम्बुलेंस पहुंची और न ही पुलिस। समय पर सहायता नहीं मिलने से लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देरी से पहुंचने को लेकर कुछ लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। अधिकारियों ने लोगों से समझाइश कर माहौल शांत कराया। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई। ये भी पढ़ें-राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियां:RPSC-RBSE से कवायद शुरू; अब बोर्ड-आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों की बारी पुलिस ने अज्ञात ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

#CityStates #Kotputli-behror #Rajasthan #Kotputli #KotputliRoadAccident #GopalpuraBypassAccident #TruckHitBike #RajasthanAccidentNews #YouthAndChildKilled #HighwayCrashRajasthan #PoliceProbe #RajasthanBreakingNews #KotputliNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 14:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान: तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार युवक और मासूम को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत #CityStates #Kotputli-behror #Rajasthan #Kotputli #KotputliRoadAccident #GopalpuraBypassAccident #TruckHitBike #RajasthanAccidentNews #YouthAndChildKilled #HighwayCrashRajasthan #PoliceProbe #RajasthanBreakingNews #KotputliNews #VaranasiLiveNews