Ranchi: TSPC के नाम से घर पर चिपका धमकी भरा पोस्टर, युवती पर मुखबिरी का आरोप; परिवार को जिंदा जलाने की चेतावनी

लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के नाम से धमकी भरा पोस्टर चिपकाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। माइल गांव के सेमरहट टोला स्थित एक घर पर लगाए गए पोस्टर में एक युवती पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। 'सब-जोनल कमांडर' के नाम से जारी किया गया पोस्टर पोस्टर में खुद को टीएसपीसी का सब-जोनल कमांडर 'नवीन जी' बताते हुए दावा किया गया है कि यह चेतावनी लोहरदगा-लातेहार-महुआडांड़-दारू एवं गुमला-पलामू सीमांत जोनल कमेटी की ओर से जारी की गई है। इसमें राधिका देवी की बेटी सीमा कुमारी पर संगठन की गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। घर छोड़ने का फरमान, आग लगाने तक की धमकी धमकी भरे पोस्टर में परिवार से सीमा कुमारी को घर से निकालने की बात कही गई है। ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ 'फौजी कार्रवाई' करने और पूरे घर में आग लगा देने जैसी गंभीर धमकियां भी दी गई हैं। पोस्टर मिलने के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल है। पोस्टर की सच्चाई खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि पोस्टर किसने और किन परिस्थितियों में लगाया, इसकी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यह भी पढ़ें:Ranchi में आज निकलेगी Lord Jagannath की Rath Yatra, 350 वर्षों पुरानी परंपरा | Report दैनिक वेतनभोगी कर्मी हैं युवती की मां जानकारी के अनुसार, राधिका देवी लातेहार जिला सांख्यिकी विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है।

#CityStates #Crime #Jharkhand #Ranchi #Latehar #TspcOverAllegation #YoungWomanThreatened #ActingAsAPoliceInformant #PosterPasted #Home #लातेहारन्यूज #टीएसपीसीपोस्टर #उग्रवादीपोस्टर #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 10:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ranchi: TSPC के नाम से घर पर चिपका धमकी भरा पोस्टर, युवती पर मुखबिरी का आरोप; परिवार को जिंदा जलाने की चेतावनी #CityStates #Crime #Jharkhand #Ranchi #Latehar #TspcOverAllegation #YoungWomanThreatened #ActingAsAPoliceInformant #PosterPasted #Home #लातेहारन्यूज #टीएसपीसीपोस्टर #उग्रवादीपोस्टर #VaranasiLiveNews