युवती की गला रेतकर हत्या: घर से 50 मीटर दूर नहर किनारे मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

अमेठी जिले की गौरीगंज कोतवाली के एक गांव में मंगलवार रात 23 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर नहर किनारे शव मिला। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सुबह नहर की ओर गए कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। गले पर धारदार हथियार के निशान मिले, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। ये भी पढ़ें - यूं ही नहीं लगी आंबेडकर का नाम लेने की होड़, वोट बैंक असली निशाना; आने वाले चुनाव हैं दलों के निशाने पर ये भी पढ़ें - स्कूल खुले 15 दिन हुए पर अभी भी है नई किताबें मिलने का इंतजार, 25 जिलों में प्रक्रिया है बिल्कुल सुस्त पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया ताकि घटना की कड़ी स्पष्ट हो सके। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी एकत्र की जा रही है। शव की स्थिति देख लोगों में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच जारी है। क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया और टीम को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने जल्द खुलासा करने की बात कही है।

#CityStates #Amethi #Lucknow #AmethiNews #UpNews #CrimeInAmethi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 09:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




युवती की गला रेतकर हत्या: घर से 50 मीटर दूर नहर किनारे मिला शव, दुष्कर्म की आशंका #CityStates #Amethi #Lucknow #AmethiNews #UpNews #CrimeInAmethi #VaranasiLiveNews