Rohtak News: टेलीग्राम ट्रेडिंग ग्रुप के झांसे में आई युवती से 91 हजार की साइबर ठगी
कलानौर। ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने एक युवती से 91,694 रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत मिलने पर कलानौर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को वार्ड 8, कलानौर निवासी चेष्टा ने बताया कि 3 जून को उसे एक व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से टेलीग्राम ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ा गया। उसे निवेश पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। उसने अलग-अलग यूपीआई आईडी और खातों में कई बार पैसे ट्रांसफर कर दिए। जब उसने अपनी राशि वापस लेने की कोशिश की तो ठगों ने और पैसे जमा कराने की मांग शुरू कर दी। शक होने पर उसने साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई।
#YoungWomanFallsVictimToCyberFraudViaTelegramTradingGroup #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 22:07 IST
Rohtak News: टेलीग्राम ट्रेडिंग ग्रुप के झांसे में आई युवती से 91 हजार की साइबर ठगी #YoungWomanFallsVictimToCyberFraudViaTelegramTradingGroup #VaranasiLiveNews
