Mandi News: भजन संध्या में जमकर थिरके युवा

पंडोह (मंडी)। हिमाचली हवेली में रविवार शाम को पहली बार जेन जी भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह आयोजन मिस्टर एंड मिस नार्दन के ग्रैंड फिनाले के बाद किया गया। इसमें जाने-माने गायक अजय भारद्वाज, अजय चौहान, अभिषेक सोनी, कार्तिक शर्मा और गौरव कौंडल सहित अन्य गायकों ने भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।मिस्टर एवं मिस नार्दन के आयोजक अमित भाटिया ने बताया कि जब भी इस तरह के पीजेंट होते हैं तो उसके बाद ग्रैंड पार्टियों का आयोजन किया जाता है। भजन संध्या में युवाओं के अभिभावकों और बुजुर्गों ने भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मिस्टर एवं मिस नार्दन में भाग ले चुकीं शिमला की मन्नत ने बताया कि उन्हें जेन जी के लिए भजन संध्या में शामिल होकर एक अलग अनुभूति का अहसास हुआ है। उन्हें अपनी धार्मिक संस्कृति के बारे में जानने का मौका भी मिला।

#YoungPeopleDancedEnergeticallyAtThe*bhajan*Evening. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 16:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: भजन संध्या में जमकर थिरके युवा #YoungPeopleDancedEnergeticallyAtThe*bhajan*Evening. #VaranasiLiveNews