Shahjahanpur News: बंडा में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव

पत्नी व बच्चों को ससुराल छोड़कर आए थे ओमकारसंवाद न्यूज एजेंसीबंडा/शाहजहांपुर। क्षेत्र के धर्मापुर गांव निवासी 30 वर्षीय ओमकार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की शाम उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, ओमकार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपनी पत्नी आरती और दो बच्चों को अपनी ससुराल बिहार के जिला समस्तीपुर छोड़ने गए थे। वहां करीब दस दिन रुकने के बाद पांच दिन पूर्व ही घर आए थे। बृहस्पतिवार की शाम उनके ताऊ के बेटे मंगल ने जब उन्हें नहीं देखा तो वह कमरे में गए। वहां उनका शव फंदे से लटका हुआ था। उनके गले में साड़ी का फंदा पड़ा था। यह देख उनकी चीख निकल गई। जिसे सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच काम से लौटकर आए पिंटू भी भाई के शव को देख बिलख पड़ा। परिजनों का कहना है कि ओमकार शराब अधिक पीते थे। उनकी पत्नी को सूचना दे दी गई है। वह बिहार से चल दी हैं। इंस्पेक्टर रामेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

#YoungManDiesUnderSuspiciousCircumstancesInBanda;BodyFoundHanging #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: बंडा में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव #YoungManDiesUnderSuspiciousCircumstancesInBanda;BodyFoundHanging #VaranasiLiveNews