Panipat News: कार की टक्कर से रेलवे ओवरब्रिज से उछलकर नीचे गिरने से युवक की मौत

पानीपत। असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार रात करीब सवा नौ बजे किसान भवन के सामने तेज रफ्तार से आ रही कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की उछलकर करीब 25 फीट नीचे सड़क पर गिरने से मौत हो गई। वहीं उसका दूसरा साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शव की शिनाख्त जोनी (35) के रूप में हुई है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि तहसील कैंप निवासी प्रिंस अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामलाल चौक से लालबत्ती चौक की तरफ आ रहे थे। वह जैसे ही रेलवे ओवरब्रिज पर किसान भवन के सामने पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंस रेलवे ओवरब्रिज पर ही गिर गए। वहीं उनका दोस्त उछलकर पुल से नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे की सूचना पर मॉडल टाउन पुलिस तुंरत ही मौके पर पहुंची और घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने जोनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने कार की तलाश शुरू कर दी है। ओवरब्रिज के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। वहीं, जिस स्थान पर हादसा हुआ है वह पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने भी नागरिक अस्पताल में पहुंचकर हादसे की जानकारी ली है। जिस समय हादसा हुआ ओवरब्रिज पर तेज आवाज आई। उसी समय एक युवक दुकान के सामने आकर गिरा। इस दाैरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। ब्यूरोवर्जन : कार की टक्कर लगने से रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे गिरने के कारण एक युवक की मौत हुई है। कार चालक की तलाश की जा रही है।देवेंद्र, प्रभारी, थाना पुराना औद्योगिक थाना पुलिस। ----- मौकेपरजांचकरतीमॉडलटाउनथानापुलिस।संवाद

#YoungManDiesAfterJumpingFromRailwayOverbridgeDueToCarCollision #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 06:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: कार की टक्कर से रेलवे ओवरब्रिज से उछलकर नीचे गिरने से युवक की मौत #YoungManDiesAfterJumpingFromRailwayOverbridgeDueToCarCollision #VaranasiLiveNews