Yoga For Beginners: घर बैठे शुरू करें योग, शुरुआती लोगों के लिए पूरी प्लानिंग
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, थकान और स्वास्थ्य समस्याएं आम हो चुकी हैं। ऐसे में योग जीवनशैली में सुधार का प्राकृतिक और शांत तरीका है। हजारों साल पुरानी भारतीय परंपरा से निकला योग आज पूरी दुनिया में अपनाया जा रहा है और इसे वैश्विक पहचान दिलाने में कई योग गुरुओं का बड़ा योगदान रहा है। हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि वे योग नहीं कर सकते, क्योंकि उनमें लचीलापन नहीं है, या फिर उनकी उम्र ज्यादा हो गई है। अगर आप भी उम्र, शारीरिक स्थिति या किसी अन्य कारण से खुद को योग करने योग्य नहीं समझते हैं तो ये आपकी गलत सोच है। किसी भी उम्र या फिटनेस लेवल पर योग किया जा सकता है लेकिन सही तकनीक या जानकारी के साथ। चाहे आपकी उम्र कुछ भी हो या फिटनेस लेवल कैसा भी हो, आज से योग की शुरुआत करें। नियमित अभ्यास से आप शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी अधिक मजबूत बनेंगे। आइए जानते हैं नए योगियों के लिए योगाभ्यास की संपूर्ण जानकारी।
#YogaAndHealth #National #YogaForBeginners #YogaTips #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 16:25 IST
Yoga For Beginners: घर बैठे शुरू करें योग, शुरुआती लोगों के लिए पूरी प्लानिंग #YogaAndHealth #National #YogaForBeginners #YogaTips #VaranasiLiveNews
