Yoga Day 2026: झांसी किले की तलहटी में सीएम ने किया योग, जनपद में लगाए गए शिविरों में उत्साह से लोग हुए शामिल
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद भर में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। झांसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किले की तलहटी के मैदान में योग किया। योग शिविर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सीएम ने कहायह मेरा सौभाग्य है कि इस साल मुझे झांसी की इस ऐतिहासिक धरती पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में आप सभी के साथ शामिल होने का मौका मिला है। नियमित योगाभ्यास से रोगों और समय से पहले आने वाले बुढ़ापे से बचा सकता है।इस साल के योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' है।
#CityStates #Jhansi #CmInJhansi #CmPerformedYoga #CmYogiNews #YogiPerformedYogaInJhansi #YogaDay2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 11:44 IST
Yoga Day 2026: झांसी किले की तलहटी में सीएम ने किया योग, जनपद में लगाए गए शिविरों में उत्साह से लोग हुए शामिल #CityStates #Jhansi #CmInJhansi #CmPerformedYoga #CmYogiNews #YogiPerformedYogaInJhansi #YogaDay2026 #VaranasiLiveNews
