अपने भीतर की शक्तियों को जागृत करता है योग : बिहारी

कुल्लू। भाजपा जिला कुल्लू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भुंतर स्थित एयरपोर्ट पर मनाया। इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि योग को केवल व्यायाम समझना उचित नहीं है अपितु योग हमारे ऋषि मुनियों की ओर से अपने आंतरिक अवलोकन एवं अंतःकरण में छिपी शक्तियों को जागृत करने का विज्ञान है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राचीन भारत के महत्वपूर्ण अंग योग की महता को पहचानते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को पहचान दिलाने के प्रयत्न किए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमित सूद, पूर्व प्रत्याशी नरोतम ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दानवेंद्र सिंह, अर्चना ठाकुर, महिला मोर्चा से मनीषा सूद मौजूद रहीं। संवाद

#YogaAwakensThePowersWithin:Bihari #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 23:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अपने भीतर की शक्तियों को जागृत करता है योग : बिहारी #YogaAwakensThePowersWithin:Bihari #VaranasiLiveNews