Meerut News: पशु चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, एक घायल
संवाद न्यूज एजेंसीहस्तिनापुर। थाना पुलिस ने पशु चोरी करने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को मखदूमपुर नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया।सीओ पंकज लवानिया के अनुसार, पुलिस ने घेराबंदी कर अनिल, अंश, वाशु, हर्ष और गौरव को पकड़ा। आरोपी अनिल के दाहिने पैर में चोट लगी, उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज मेरठ भेजा गया। गिरोह के तीन अन्य सदस्य लाल उर्फ बिलाल, सलीम और मुल्ला मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक गाय, एक कटड़ा, एक बछड़ा, एक भैंस और एक कटिया बरामद की है। बरामद पशु हस्तिनापुर थाना क्षेत्र से चोरी किए गए विभिन्न मुकदमों से संबंधित बताए गए हैं। इसके साथ ही 25 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन और एक अवैध तमंचा भी मिला है।आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्डसीओ के अनुसार, गिरफ्तार अनिल पर दस और अंश, वाशु, गौरव व हर्ष पर पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें पशु चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि चेतावाला निवासी युवक दिन में गांवों में लोकेशन देखकर रात को पशु चोरी करते थे। फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।-----------
#FiveMembersOfACattle-theftGangArrested;OneInjured #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:39 IST
Meerut News: पशु चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, एक घायल #FiveMembersOfACattle-theftGangArrested;OneInjured #VaranasiLiveNews
