Chandigarh: एसआई से इंस्पेक्टर बने यशपाल कुंडू, कई हाई-प्रोफाइल केस सुलझाने में निभाई है अहम भूमिका
चंडीगढ़ पुलिस में तैनात अधिकारी यशपाल कुंडू को सब-इंस्पेक्टर से पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाया गया है। वर्तमान में वह सेक्टर-3 थाना में तैनात हैं। यशपाल कुंडू 21 नवंबर 1987 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा आतंकियों को पकड़ने से जुड़े अभियानों में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विभाग में उनकी छवि एक मेहनती और जिम्मेदार अधिकारी की रही है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राज्यपाल, डीजीपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। पदोन्नति के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
#CityStates #Chandigarh #ChandigarhPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 14:53 IST
Chandigarh: एसआई से इंस्पेक्टर बने यशपाल कुंडू, कई हाई-प्रोफाइल केस सुलझाने में निभाई है अहम भूमिका #CityStates #Chandigarh #ChandigarhPolice #VaranasiLiveNews
