Yamuna Nagar News: सीएम विंडो की शिकायतों के समाधान में यमुनानगर द्वितीय
यमुनानगर। जिले में सीएम विंडो, समाधान शिविर, जन संवाद और एसएमजीटी में प्राप्त शिकायतों के समाधान में यमुनानगर ने बड़ी प्रगति की है। इससे पहले जिला सातवें नंबर पर था, लेकिन अधिकारियों की सक्रियता से अब यह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। यह जानकारी डीसी प्रीति ने शुक्रवार को आयुक्त एवं सचिव हरियाणा अमनीत पी. कुमार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में दी।डीसी प्रीति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को कहा कि समाधान शिविर, जन संवाद, सीएम विंडो व एसएमजीटी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का निपटान प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने पब्लिक हेल्थ, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, जिला कल्याण अधिकारी, नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का तुरंत निवारण करने के निर्देश दिए। संवाद
#YamunanagarIIInResolutionOfComplaintsOfCMWindow #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 03:36 IST
Yamuna Nagar News: सीएम विंडो की शिकायतों के समाधान में यमुनानगर द्वितीय #YamunanagarIIInResolutionOfComplaintsOfCMWindow #VaranasiLiveNews
