Greater Noida: यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज, आवंटियों को निर्माण में मिल सकती है राहत
यीडा की बोर्ड बैठक बुधवार सुबह 11 बजे से होगी। अध्यक्षता चेयरमैन व अपर मुख्य सचिव उद्योग आलोक कुमार करेंगे। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, बैैठक में आवंटियों को बड़ी राहत देने के लिए निर्माण कार्य पूरा करने के लिए समय विस्तार दिए जाने के प्रस्ताव पर फैसला लिया जाना है। इसके अलावा किसानों के मुआवजा व आबादी भूखंड के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। फिनटेक और हेरिटेज सिटी की डीपीआर पर भी प्रजेंटेशन बोर्ड के सामने होना है। इसके अलावा यमुना सिटी के प्रमुख औद्योगिक पार्क के विकास वहां उद्योगों के शुरू होने की योजना पर चर्चा होनी है। इसकी प्रगति रिपोर्ट भी बोर्ड में रखी जानी है। फिल्म सिटी के शिलान्यास से पहले जरूरी अनुबंध शर्त पूरी करने की रिपोर्ट भी रखी जासकती है।
#CityStates #DelhiNcr #Noida #GreaterNoida #YamunaAuthority #BoardMeeting #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 06:20 IST
Greater Noida: यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज, आवंटियों को निर्माण में मिल सकती है राहत #CityStates #DelhiNcr #Noida #GreaterNoida #YamunaAuthority #BoardMeeting #VaranasiLiveNews
