यम पंचक 2026: धनतेरस, छोटी दिवाली से भाई दूज तक, जानें पांचों पर्व की तिथियां और शुभ मुहूर्त

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तक लगातार 5 पर्व होते हैं। शास्त्रों में इन पांच दिनों को यम पंचक कहा गया है। इन पांच दिनों में यमराज, वैद्यराज धन्वंतरि, लक्ष्मी-गणेश, हनुमान, काली और गोवर्धन पूजा का विधान है। आइए जानते हैं यम पंचक में कौन-कौन से 5 पर्व शामिल हैं। 1. धनतेरस धनतेरस धन, सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि का पर्व है. यह पर्व कार्तिक मास की त्रयोदशी को मनाया जाएगा । कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर शुक्रवार को सुबह10 बजकर 30 मिनट सेप्रारंभ होकर 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। ऐसे में धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।इस दिन का मुख्य संबंध यमराज की आराधना से है। आयुर्वेद के प्रवर्तक धनवंतरि की जयंती भी इसी दिन होती है। यम दीप जलाना इस दिन का सबसे महत्वपूर्ण है,शाम को यमराज के निमित्त दीप जलाकर घर के दरवाजे के बाहर रखना चाहिए। इस दिन लक्ष्मी पूजन की परंपरा भी है। लोक मान्यता के अनुसार इस दिन स्वर्ण या रजत मुद्राएं अथवा बर्तन खरीदना शुभ होता है। धनतेरस के शुभ मुहूर्त -शुभ चौघड़िया- सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 1बजकर 15 मिनट तक - चर चौघड़िया- सायं काल 4 बजे से सायं काल 5 बजकर 23 मिनट तक - लाभ चौघड़िया- रात्रि 8 बजकर 37 से रात्रि 10 बजकर 15 मिनट तक - शुभ चौघड़िया- रात्रि 11 बजकर 52 मिनट से रात्रि 1 बजकर 29 मिनट तक

#Festivals #National #YamaPanchak2026 #YamPanchak2026Date #YamPanchakFestivalList #Dhanteras2026Date #NarakChaturdashi2026 #यमपंचक2026 #यमपंचककबसेकबतकहै #यमपंचककेपांचपर्व #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 08:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यम पंचक 2026: धनतेरस, छोटी दिवाली से भाई दूज तक, जानें पांचों पर्व की तिथियां और शुभ मुहूर्त #Festivals #National #YamaPanchak2026 #YamPanchak2026Date #YamPanchakFestivalList #Dhanteras2026Date #NarakChaturdashi2026 #यमपंचक2026 #यमपंचककबसेकबतकहै #यमपंचककेपांचपर्व #VaranasiLiveNews