वर्ल्ड अपडेट्स: फ्लोरिडा हादसे की जांच में खुलासा- क्रैश से पहले ही टूटा विमान; ट्रंप को अदालत से एक और झटका
अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में रविवार दोपहर क्रैश हुआ निजी विमान लियर जेट 60 (Learjet 60 में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई थी। जांच कर रही एजेंसी- नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के सदस्य टॉम चैपमैन के मुताबिक विमान के कुछ हिस्से दुर्घटनास्थल से एक मील दूर बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि विमान की टेल यानी पिछले हिस्से तीन हिस्सों में टूटे मिले। इससे पुष्टि हुई है कि विमान जमीन से टकराने से पहले ही टूटने लगा था। गौरतलब है कि पायलटजेफ ग्रेगरी (55) और 20 वर्षीय सह-पायलट नथालिया गाडेल्हा फिल्गुइरास (Nathalia Gadelha Filgueiras) ने क्रैश से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बर्फ जमने और गंभीर गड़बड़ी की जानकारी दी थी। क्रैश से पहले उन्होंने अंतिम संदेश में कहा था, 'हम मरने वाले हैं!' चिल्लाया। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में एडम रॉबिन्सन, उनकी पत्नी हेलेन शार्प और उनके दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। जांच का मुख्य केंद्र बिंदु मौसम में हुए बदलाव हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्घटना की असली वजह जानने में एक साल से अधिक समय लग सकता है। अफगानियों के निर्वासन पर अमेरिकी न्यायाधीश ने लगाई अस्थायी रोक न्यूयॉर्क में एक संघीय न्यायाधीश ने मंगलवार को (स्थानीय समय) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की अमेरिका में हिरासत में लिए गए अफगानियों को अफगानिस्तान या पाकिस्तान निर्वासित करने की योजना पर अस्थायी रोक लगा दी। अधिवक्ताओं और कांग्रेस सदस्यों ने उनके जीवन को खतरे की चेतावनी दी थी। न्यायाधीश वी कैपोर्नी का यह आदेश शनिवार को समाप्त होगा, तब तक कोई निर्वासन नहीं होगा। कैलिफोर्निया के प्रतिनिधि स्कॉट पीटर्सऔर कई अन्य सांसदों ने एक पत्र में कमजोर लोगों को भेजने से उत्पीड़न, यातना या मृत्यु के जोखिम पर चिंता जताई थी। आप्रवासी अधिकार संगठनों ने भी तालिबान से प्रतिशोध की चेतावनी दी है। अमेरिकी सेना की मदद के बाद हजारों अफगानी उत्पीड़न से भाग गए थे। सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि देश के आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग(ICE) के अधिकारी क्रिस्टोफर जॉर्जने भी फिलहाल नागरिकों को न निकाले जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के अंत तक अफगान नागरिकों के निर्वासन के लिए कोई उड़ानें निर्धारित नहीं हैं। सरकार ने यह भी कहा कि ICE ऐसी उड़ानें कई हफ्तेपहले ही बुक कर लेता है।
#World #International #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 03:36 IST
वर्ल्ड अपडेट्स: फ्लोरिडा हादसे की जांच में खुलासा- क्रैश से पहले ही टूटा विमान; ट्रंप को अदालत से एक और झटका #World #International #VaranasiLiveNews
