वर्ल्ड अपडेट: कैलिफोर्निया में आया भूकंप, कोई नुकसान नहीं; म्यांमार में स्कूल पर हवाई हमला, 30 लोगों की मौत
अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार सुबह 5 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मैनहट्टन बीच इलाके में था। फिलहाल किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। भूकंप के बाद लॉस एंजिलिस फायर डिपार्टमेंट ने अलर्ट जारी किया। 106 अग्निशमन केंद्रों से कर्मचारियों को इमारतों और बुनियादी ढांचे की जांच के लिए भेजा गया। मैनहट्टन बीच प्रशासन ने लोगों को संभावित आफ्टरशॉक यानी भूकंप के बाद आने वाले झटकों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
#World #International #WorldUpdates #WorldUpdatesOf28Nov #WorldNews #California #EarthquakeInCalifornia #Us-iranCrisis #RussiaUkraineWar #Us #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2026, 00:15 IST
वर्ल्ड अपडेट: कैलिफोर्निया में आया भूकंप, कोई नुकसान नहीं; म्यांमार में स्कूल पर हवाई हमला, 30 लोगों की मौत #World #International #WorldUpdates #WorldUpdatesOf28Nov #WorldNews #California #EarthquakeInCalifornia #Us-iranCrisis #RussiaUkraineWar #Us #VaranasiLiveNews
