World Updates: उच्चायुक्त बोले- भारत और कनाडा के बीच FTA जल्द ; वेनेजुएला में तेल बिक्री एक अरब डॉलर पार

कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने कहा कि पिछले दो वर्षों में आई कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद नई दिल्ली और ओटावा के बीच संबंधों की वर्तमान स्थिति दोबारा पटरी पर है। उन्होंने भरोसा जताया व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को लेकर मुक्त व्यापार सौदे पर चर्चा कुछ ही हफ्तों में शुरू होकर जल्दी पूरी की जा सकती है।फाइनेंशियल पोस्ट से पटनायक ने कहा, साझा मूल्यों में मामूली मतभेदों का कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। पटनायक ने दो वर्षों की कठिनाइयों के बाद मौजूदा हालात को सर्वोत्तम बताया। जी-7 शिखर में कनानास्किस में पीएम मोदी व कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की भेंट ने रिश्तों को गति दी। इसके बाद उच्चायुक्तों की बहाली विदेश, व्यापार, ऊर्जा मंत्रियों सहित संसदीय व क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों के दौरों का सिलसिला शुरू हुआ। वह बोले, ये सभी प्रयास खोए हुए समय की भरपाई के लिए हैं। वेनेजुएला में तेल बिक्री एक अरब डॉलर पार, अमेरिका में ही जमा होगी राशि अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने पुष्टि की है कि वेनेजुएला के कच्चे तेल की बिक्री से होने वाली आमदनी अब एक अरब डॉलर से अधिक हो चुकी है और आगे से यह रकम कतर में बनाए गए अस्थायी खाते में नहीं, बल्कि सीधे अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट द्वारा नियंत्रित खाते में जमा की जाएगी। यह बदलाव ऐसे समय आया है, जब ट्रंप प्रशासन ने एक सैन्य कार्रवाई में पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद वेनेजुएला की तेल बिक्री पर सीधा नियंत्रण कर लिया है। क्रिस राइट ने एक साक्षात्कार में बताया कि शुरुआत में लगभग 500 मिलियन डॉलर की तेल बिक्री राशि कतर में खोले गए एक खाते में जमा की गई थी, जिस पर पूरे समय अमेरिकी सरकार का नियंत्रण था।डेमोक्रेट सांसदों ने पूरी व्यवस्था की पारदर्शिता और वैधता पर सवाल उठाए हैं। सीनेटर चक शूमर (डी-न्यूयॉर्क) और एडम शिफ (डी-कैलिफोर्निया) ने गुरुवार को ऐसा कानून पेश किया है, जिसके तहत गवर्नमेंट अकाउंटेबिलिटी ऑफिस को कतर खाते का स्वतंत्र ऑडिट करने का निर्देश दिया जाएगा।

#World #International #WorldNewsUpdates #Bangladesh #GazaWar #Israel #Pakistan #Us #Syria #Earthquake #India #Canada #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 04:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World Updates: उच्चायुक्त बोले- भारत और कनाडा के बीच FTA जल्द ; वेनेजुएला में तेल बिक्री एक अरब डॉलर पार #World #International #WorldNewsUpdates #Bangladesh #GazaWar #Israel #Pakistan #Us #Syria #Earthquake #India #Canada #VaranasiLiveNews