World Updates: नेपाल में भारतीय पर्यटक की मौत, तैरने के लिए नाव से झील में लगाई थी छलांग
नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल की एक झील में तैरते समय एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई। यह घटना कास्की जिले के पोखरा महानगरपालिका में स्थित फेवा झील में घटी। मृतक की पहचान बिहार निवासी 28 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। वह नाव में सवार थे और तैरने के लिए नाव से कूद गए थे। कास्की जिला पुलिस के प्रवक्ता बीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि वह शाम करीब 5 बजे लापता हो गया था और सशस्त्र पुलिस बल की एक टीम ने उसे बचा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें वेस्टर्न रीजनल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नाइजीरिया: मई में आतंकवादियों ने अगवा किए थे कई छात्र, एक समूह को बचाया गया नाइजीरिया की सरकार ने शुक्रवार को बताया कि देश के दक्षिण-पश्चिमी ओयो राज्य में मई में मुस्लिम आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए छात्रों के एक समूह को बचा लिया गया है। सरकारी प्रवक्ता बायो ओनानूगा ने बचाए गए छात्रों की कुल संख्या नहीं बताई, लेकिन अधिकारियों ने 15 मई को दो माध्यमिक विद्यालयों से अपहरण के समय कहा था कि 40 से अधिक लोगों का अपहरण किया गया था।ओनानूगा ने बताया कि इस अभियान के तहत आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। दक्षिणी राज्य ओयो में हुए अपहरणों ने देश के सुरक्षा संकट में वृद्धि का संकेत दिया है क्योंकि इससे पहले इस तरह के अधिकांश अपहरण उत्तर में हुए थे।
#World #International #WorldNewsUpdates #Bangladesh #GazaWar #Israel #Pakistan #Us #Syria #Afghanistan #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 01:50 IST
World Updates: नेपाल में भारतीय पर्यटक की मौत, तैरने के लिए नाव से झील में लगाई थी छलांग #World #International #WorldNewsUpdates #Bangladesh #GazaWar #Israel #Pakistan #Us #Syria #Afghanistan #VaranasiLiveNews
