विश्व लिवर दिवस: अस्पतालों में लिवर समस्या के हर दिन 300 नए मरीज, इनमें 200 शराब पीने वाले; खानपान में असंतुलन
Varanasi News: फास्टफूड के सेवन के अलावा शराब पीने की लत लगने से लोगों में लिवर संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिले के अस्पतालों में लिवर संबंधी समस्या के हर दिन 300 नए मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। जांच में इनमें 200 के लीवर खराब होने की वजह शराब पीना रही। बीएचयू अस्पताल के गैस्ट्रो वार्ड में तो कुल 48 बेड में इस समय 35 पर शराब पीकर लीवर खराब वाले मरीज भर्ती हैं। लिवर संबंधी समस्या के प्रति जागरूकता को लेकर हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। बीएचयू अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी ओपीडी में हर दिन 700 मरीज आते हैं। इसमें 200 में लिवर की समस्या देखने को मिलती है। गैस्ट्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डाॅ. देवेश प्रकाश यादव का कहना है कि हर दिन जिन 200 लोगों में लिवर की समस्या मिल रही है, उसमें में करीब 150 में तो शराब पीने की वजह सामने आती है। करीब 10 वर्षोंमें लिवर में खराबी की बड़ी वजह शराब बनती जा रही है। चिंता की बात यह है कि गैस्ट्रोवार्ड के कुल 48 बेड में 70 फीसदी से अधिक यानी 35 मरीज ऐसे भर्ती हैं जिनका लिवर शराब पीने की वजह से खराब हो गया है। इसमें 30 से लेकर 55 साल के मरीज हैं।
#CityStates #Varanasi #LiverDay2026 #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 16:37 IST
विश्व लिवर दिवस: अस्पतालों में लिवर समस्या के हर दिन 300 नए मरीज, इनमें 200 शराब पीने वाले; खानपान में असंतुलन #CityStates #Varanasi #LiverDay2026 #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews
