Chamoli News: बिजली, पानी के लिए तेजी से किया जा रहा काम
फोटो--ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने में चंद दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में प्रशासन धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुट गया है। धाम में सभी कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ में विद्युत व्यवस्था, पेयजल लाइन व रास्तों के सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। साकेत चौराह से मंदिर तक जाने वाले पैदल मार्ग को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है। मास्टर प्लान के कार्यों के चलते पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। इन दिनों यहां यात्रा व्यवस्था से जुड़े कार्यों पर मशीन, मजदूर व कर्मी लगातार काम कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि धाम में यात्रा व्यवस्था से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। साकेत चौराह से मंदिर वाले मार्ग को दो-चार दिन में ठीक कर दिया जाएगा। कपाट खुलने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी जाएंगी। संवाद
#WorkIsBeingDoneRapidlyForElectricityAndWater #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 19:37 IST
Chamoli News: बिजली, पानी के लिए तेजी से किया जा रहा काम #WorkIsBeingDoneRapidlyForElectricityAndWater #VaranasiLiveNews
