कश्मीर यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी, शुक्रवार को ऑनलाइन रहेगा पूरा सिस्टम
कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय ने मौजूदा हालात को देखते हुए खर्चों में कटौती के कई अहम कदम उठाने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार शुक्रवार को सभी शैक्षणिक गतिविधियां ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी जबकि कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह फैसला खर्चों में कटौती, संसाधनों के बेहतर उपयोग और मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर एहतियात के तौर पर लिया गया है। आदेश के तहत शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाएं नियमित रूप से संचालित करने और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गैर-जरूरी कार्यालयी गतिविधियों को सीमित करने और ऊर्जा व अन्य संसाधनों के उपयोग में बचत करने पर भी जोर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि हालात की समीक्षा लगातार की जा रही है और आगे की स्थिति के अनुसार आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
#CityStates #Srinagar #Cuk #CentralUniversityOfKashmir #KashmirCentralUniversity #CukOnlineClasses #CukWorkFromHome #KashmirUniversityNews #CukAusterityMeasures #OnlineClassesInKashmir #WorkFromHomeUniversity #KashmirEducationNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 12:01 IST
कश्मीर यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी, शुक्रवार को ऑनलाइन रहेगा पूरा सिस्टम #CityStates #Srinagar #Cuk #CentralUniversityOfKashmir #KashmirCentralUniversity #CukOnlineClasses #CukWorkFromHome #KashmirUniversityNews #CukAusterityMeasures #OnlineClassesInKashmir #WorkFromHomeUniversity #KashmirEducationNews #VaranasiLiveNews
