Bihar : हर फैकल्टी की पढ़ाई इस महिला कॉलेज में जल्द; फतुहा-बड़हिया के बीच उच्च शिक्षा का विकल्प बनेगा
पटना जिले के फतुहा से लखीसराय जिले के बड़हिया तक लगभग 80 किलोमीटर के दायरे में एक ही महिला कॉलेज है। लड़कियां पढ़ाई में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन कॉलेज ही इतना छोटा है कि सीटें कम रहती हैं। लेकिन, अब यह विकल्प बड़ा होने वाला है।बाढ़ स्थित संत संथ्या दास महिला महाविद्यालय का आकार बड़ा करने की शुरुआत हो गई है। फिलहालनए भवन के रूप में प्रशासनिक भवन का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खनन एवं भूतत्व विभाग तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद सह शासी निकाय सदस्य शम्भू शरण पटेल, सचिव प्रधान दुर्गा शंकर प्रसाद, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, पूर्व सचिव डॉ. सुभाष प्रसाद सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शैलेंद्र प्रसाद उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. कौशल किशोर सिंह ने की। अब हर फैकल्टी के प्रोफेसर देंगे, हर विषय की पढ़ाई होगी बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि इस महाविद्यालय का अब उत्थान होगा। उन्होंने कहा कि सरकार यहां अब हर विषय की पढ़ाई के लिए हरेक फैकल्टी (संकाय) के प्रोफेसर उपलब्ध कराएगी। अनुमंडल क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर उन्होंने कहा कि लिखित आवेदन मिलने के बाद इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी अवैध रूप से मिट्टी का खनन नहीं कर सकेगा। जो लोग ऐसा करते हैं, उन्हें न रुपया बचा पाएगा और न ही कोई पैरवी काम आएगी, बशर्ते विभाग को इसकी सही जानकारी मिले। छात्राओं की संख्या बढ़ने के कारण किया जा रहा विस्तार राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने कहा कि महाविद्यालय में छात्राओं की संख्या बढ़ी है, जिसके कारण नए भवन के निर्माण हेतु भूमि-पूजन किया गया है। इस नए भवन में सभी विभाग अलग-अलग बनाए जाएंगे। महाविद्यालय की किसी अन्य स्थान की भूमि के विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं है, वे यहाँ नया भवन बनवा रहे हैं। इसी वर्ष भवन बनकर तैयार होने के सवाल पर उन्होंने (तंज कसते हुए) कहा कि बच्चा भी दो महीने में जन्म नहीं लेता है, भवन बनने में थोड़ा समय तो लगेगा ही। इस मौके पर हेमंत कुमार, प्रो. सुषमा कुमारी, संजय कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अरविंद कुमार सिंह, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. हरि केसरी सिंह, पुष्पलता सिंह, सुप्रीता कुमारी, दीपिका, वंदना, प्रीति सिंह, रेखा, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ राजू जी, उपेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, अनिल कुमार सिंह और प्रोफेसर रणधीर कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। महिला महाविद्यालय के नए बिल्डिंग का भूमि-पूजन और शिलान्यास
#CityStates #Bihar #Munger #Patna #BiharNews #PatnaBihar #PatnaNews #BarhNews #Education #EducationNews #EducationNewsToday #TodayNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 22:26 IST
Bihar : हर फैकल्टी की पढ़ाई इस महिला कॉलेज में जल्द; फतुहा-बड़हिया के बीच उच्च शिक्षा का विकल्प बनेगा #CityStates #Bihar #Munger #Patna #BiharNews #PatnaBihar #PatnaNews #BarhNews #Education #EducationNews #EducationNewsToday #TodayNews #VaranasiLiveNews
