Panipat News: स्त्री व बाल रोग की ओपीडी सोमवार से

पानीपत। पंचकूला के बाद प्रदेश के दूसरे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) विंग में गायनी और बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी सोमवार को शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार एक ब्लॉक का मौका मुआयना करने के बाद इसकी झंडी दे दी है। ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में फ्लोरिंग का काम पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में ओटी, एसएनसीयू और प्रसूति वार्ड को करीब दस दिन बाद शुरू किया जाएगा। कार्यकारी पीएमओ डाॅ. शशिलता, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. भावना और विशेषज्ञ डॉ. कविता गौतम ने शुक्रवार को एमसीएच विंग की ओपीडी का निरीक्षण किया। टीम ने हर चीज का बारीकी से आकलन किया। विशेषज्ञों ने पाया कि ओटी में फ्लोरिंग का काम ठीक तरह से नहीं किया गया है। इससे ऑपरेशन करते समय मरीज को भी हानि हो सकती है। इसलिए उन्होंने इसे दोबारा से व्यवस्थित करने की सिफारिश की है। अब करीब दस दिन बाद उसे शुरू किया जाएगा।

#Women'sAndChildren'sOPDStartingMonday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 11, 2026, 03:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: स्त्री व बाल रोग की ओपीडी सोमवार से #Women'sAndChildren'sOPDStartingMonday #VaranasiLiveNews