ड्रोन दीदी योजना से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर : उपायुक्त
पानीपत। नमो ड्रोन दीदी योजना को महिला अपना रही हैं। पात्र महिलाओं को ड्रोन की लागत पर 80 प्रतिशत तक अनुदान या अधिकतम चार लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, उपकरण और आर्थिक सहायता एक साथ प्रदान की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। महिलाएं अब आधुनिक तकनीकी से आय के नए स्रोत तलाश रही हैं। वे न केवल तकनीकी रूप से सक्षम बन रही बल्कि कृषि और अन्य क्षेत्रों में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं।
#WomenWillBecomeSelf-reliantThroughDroneDidiScheme:DeputyCommissioner #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 03:06 IST
ड्रोन दीदी योजना से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर : उपायुक्त #WomenWillBecomeSelf-reliantThroughDroneDidiScheme:DeputyCommissioner #VaranasiLiveNews
