Meerut News: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया

सरधना। नगर पालिका सभागार में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने की। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा सिंह ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को बताया कि किसी भी उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या अन्य संकट की स्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने महिलाओं को सशक्त बनने, आत्मनिर्भर बनने और समाज में सम्मानजनक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की जानकारी सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर सभासद शानू जैन, राहुल पाल उपस्थित रहे।

#WomenWereMadeAwareUnderTheMissionShaktiCampaign. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 12, 2025, 21:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया #WomenWereMadeAwareUnderTheMissionShaktiCampaign. #VaranasiLiveNews