Chamoli News: महिलाओं को दी बाजार की जानकारी, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में किया प्रतिभाग

महिलाओं को दी बाजार की जानकारी, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में किया प्रतिभाग-सिलाई और कटिंग में थीं प्रशिक्षित महिलाओं को बाजार से संबंधित जानकारियां दींकर्णप्रयाग। खादी ग्रामोद्योग आयोग के देहरादून में आयोजित क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में चमोली जिले की 25 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। यहां महिलाओं उत्पादों को कैसे बाजार मिले इसकी जानकारी दी गई। साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।सेवा इंटरनेशनल सिमली की ओर से महिलाओं को सिलाई, कटिंग और प्रशिक्षण दिया गया। इसमें से 25 महिलाओं को आयोग में सम्मेलन के लिए चुना गया। सेवा इंटरनेशनल के प्रदीप नेगी ने बताया कि सम्मेलन में हुए संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने प्रशिक्षण के अनुभव, इस क्षेत्र की चुनौतियां, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा, रोजगार के अवसर रोजगार विकास, व्यापार कौशल एवं प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। आयोग के पीएमईजीपी योजना के प्रभारी अधिकारी डीडी जमलोकी ने स्लाइड शो के माध्यम से व्यापार कौशल एवं विस्तार हेतु आयोग एवं सरकार द्वारा महिलाओं स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला उद्यमी पूजा तोमर ने महिलाओं को सिलाई एवं कटिंग से जुड़ी जानकारियां, फैशन एवं डिजाइनिंग, मूल्य लागत, मूल्य निर्धारण की जानकारी दी। सम्मेलन में प्रतिभाग करने वालों मेंं महिला उद्यमी दीक्षा पंवार, स्वाति कांबोज, पूजा, सीमा, अर्चना नेहा, एवं खादी ग्रामोद्योग आयोग के विजय पंत, विशाल, मधुकर आदि शामिल थे।

#WomenWereGivenMarketInformationAndParticipatedInABuyer-sellerConference #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 17:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: महिलाओं को दी बाजार की जानकारी, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में किया प्रतिभाग #WomenWereGivenMarketInformationAndParticipatedInABuyer-sellerConference #VaranasiLiveNews