Rudraprayag News: महिलाओं ने खेतों में की धान की रोपाई

फोटोअगस्त्यमुनि। नगर पंचायत क्षेत्र के नाकोट गांव में बारिश के बाद खेतों में एक बार फिर रौनक लौट आई है। पर्याप्त वर्षा होने पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से धान की रोपाई शुरू कर दी है। आचार्य अनिल बेंजवाल ने बताया कि लंबे समय तक बारिश नहीं होने और बढ़ रही गर्मी के कारण रोपाई का कार्य प्रभावित हो गया था। समय पर बारिश होने से अब खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है जिससे रोपाई का कार्य शुरू हो सका। उन्होंने कहा कि सामूहिक श्रम की यह परंपरा खेती को बढ़ावा देती है और ग्रामीण संस्कृति व आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है। रोपाई में सुमन देवी, माधुरी देवी, सोनी देवी, पूजा देवी, पार्वती देवी, सीमा देवी, प्रतिमा देवी, उत्तरा देवी, शमा मलासी आदि महिलाएं शामिल हुईं। संवाद

#WomenTransplantedPaddyInTheFields. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 17:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: महिलाओं ने खेतों में की धान की रोपाई #WomenTransplantedPaddyInTheFields. #VaranasiLiveNews