Yoga For Women: पीरियड्स अनियमित हैं? रोज करें ये 7 योगासन, हार्मोन बैलेंस करने में मिल सकती है मदद

MahilaonKe Liye Yoga: आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, अनियमित खानपान, तनाव और कम शारीरिक गतिविधि का सबसे ज्यादा असर महिलाओं की हार्मोनल हेल्थ पर पड़ता है। हार्मोन शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करते हैं, जिनमें पीरियड्स, प्रजनन क्षमता, मूड, मेटाबॉलिज्म और नींद शामिल हैं। जब हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, तो महिलाओं को पीसीओएस (बदला नामPMOS), अनियमित मासिक धर्म, वजन बढ़ना, थकान, मूड स्विंग्स और त्वचा संबंधी समस्याओं जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित योगाभ्यास हार्मोनल संतुलन बनाए रखने का एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका हो सकता है। योग न केवल तनाव को कम करता है बल्कि एंडोक्राइन सिस्टम यानी हार्मोन बनाने वाली ग्रंथियों के कार्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। कई शोधों में यह पाया गया है कि योग महिलाओं में कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) के स्तर को कम कर सकता है और इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बना सकता है, जो PCOS जैसी समस्याओं में लाभदायक माना जाता है। अगर आप भी हार्मोनल असंतुलन, तनाव या पीसीओएस से जूझ रही हैं, तो कुछ आसान योगासन आपकी दिनचर्या का हिस्सा बन सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 7 प्रभावी योगासनों के बारे में जो महिलाओं की हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

#YogaAndHealth #National #WomenHormonalHealth #WomenHealth #YogaTips #Pcos #Pmos #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 06:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yoga For Women: पीरियड्स अनियमित हैं? रोज करें ये 7 योगासन, हार्मोन बैलेंस करने में मिल सकती है मदद #YogaAndHealth #National #WomenHormonalHealth #WomenHealth #YogaTips #Pcos #Pmos #VaranasiLiveNews