महिला जिलाध्यक्ष ने किया अर्चना गुप्ता का स्वागत

फोटो-2झज्जर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़ ने अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनका स्वागत किया और बधाई दी।उन्होंने कहा कि अर्चना गुप्ता एक अनुभवी, कर्मठ एवं समर्पित संगठनकर्ता हैं। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके नेतृत्व में हरियाणा भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन और अधिक मजबूत होगा।सोमवती जाखड़ ने कहा कि भाजपा हमेशा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के आधार पर जिम्मेदारियां देती है। अर्चना गुप्ता की नियुक्ति से महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह है और संगठन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

#WomenDistrictPresidentWelcomedArchanaGupta #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 21:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महिला जिलाध्यक्ष ने किया अर्चना गुप्ता का स्वागत #WomenDistrictPresidentWelcomedArchanaGupta #VaranasiLiveNews