Baghpat News: अतिक्रमण नहीं हटने पर महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा किया

-बिनौली मार्ग पर सर्विस रोड से अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई फोटो संख्या 3 संवाद न्यूज एजेंसी बड़ौत। नगर के बिनौली मार्ग पर सर्विस रोड से अतिक्रमण न हटने और विरोध करने वाली महिलाओं को मुचलका पाबंद किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को महिलाओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने तत्काल सर्विस रोड से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। बाद में महिलाएं अपनी शिकायत लेकर तहसील भी पहुंची।आरती, मोनिका और प्रमिला सहित कई महिलाओं ने बताया कि अधिकारियों द्वारा निशानदेही किए जाने के बावजूद कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है। इस कारण बिनौली मार्ग पर सर्विस सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ है। सड़क नहीं बनने से स्थानीय लोगों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण न हटाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन करने पर उन्हें मुचलका पाबंद कर दिया गया। उन्होंने प्रशासन से सर्विस सड़क से तुरंत अतिक्रमण हटवाने की मांग दोहराई। इस मामले में जांच अधिकारी दीक्षित कुमार ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अधिकार केवल प्रशासनिक अधिकारियों के पास है। कोतवाली में प्रदर्शन के बाद महिलाएं अपनी समस्या लेकर तहसील पहुंची। वहां उन्होंने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की। एसडीएम भावना सिंह ने महिलाओं को उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नीतू, राखी, कमलेश, पूजा, ज्योति, मंजू आदि उपस्थित रही।

#WomenCreatedARuckusAtThePoliceStationAfterEncroachmentsWereNotRemoved. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 17:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Baghpat News: अतिक्रमण नहीं हटने पर महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा किया #WomenCreatedARuckusAtThePoliceStationAfterEncroachmentsWereNotRemoved. #VaranasiLiveNews