Bareilly News: हुनर से बनीं आत्मनिर्भर, दूसरों को भी सशक्त बना रहीं महिलाएं
बरेली। दहलीज से बाहर निकलकर महिलाएं हुनर और मेहनत के दम पर आत्मनिर्भर बन रही हैं। साथ ही, वह दूसरी महिलाओं को भी सशक्त बना रहीं हैं। शहर में उभरता नया ट्रेंड इस बदलाव की साफ तस्वीर पेश कर रहा है। साथ ही समाज में महिलाओं की भूमिका को भी नए सिरे से परिभाषित कर रहा है।नौकरी से उद्यमिता तक का सफरबैंक में नौकरी करने वाली अनन्या पांडे (24) की जिंदगी एक सड़क हादसे से बदल गई। लंबे समय तक आराम करने के बाद उन्होंने वर्ष 2025 में परिवार को सहयोग करने के लिए अपने घर से क्लाउड किचन की शुरुआत की। धीरे-धीरे उनके व्यंजनों की लोकप्रियता बढ़ी। अब वह नियमित रूप से अपना फूड स्टॉल लगाती हैं। अनन्या टिफिन सर्विस भी दे चुकी हैं। खुद राष्ट्रीय खिलाड़ी, दूसरों को दे रहीं प्रशिक्षण पुराना शहर निवासी वैष्णवी (22) राष्ट्रीय स्तर की जिम्नास्ट हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का सपना अधूरा रह गया तो उन्होंने खुद की जिम्नास्टिक अकादमी खोल दी। अब उनका लक्ष्य है कि उनकी अकादमी के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नाम रोशन करें। खेल के साथ-साथ वैष्णवी एक फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। वह ब्राइडल व सेलिब्रिटी मेकअप करती हैं। योग से निरोग रहने का दे रहीं संदेशकर्मचारी नगर निवासी लवी शर्मा (27) योग प्रशिक्षक हैं। वह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक कर रही हैं। लवी बताती हैं कि ऑनलाइन क्लासेज के जरिये विदेशी भी योग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोरोना काल में लोगों की परेशानियां देखकर उन्होंने चैरिटी क्लास भी चलाया। योग से कई महिलाओं ने थायराइड, डायबिटीज और अस्थमा पर नियंत्रण पाया।
#WomenAreBecomingSelf-reliantThroughTheirSkillsAndAreEmpoweringOthersAsWell. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 15, 2025, 01:19 IST
Bareilly News: हुनर से बनीं आत्मनिर्भर, दूसरों को भी सशक्त बना रहीं महिलाएं #WomenAreBecomingSelf-reliantThroughTheirSkillsAndAreEmpoweringOthersAsWell. #VaranasiLiveNews
