Delhi NCR News: फुटपाथ पर सो रही कूड़ा बीनने वाली महिला से छेड़छाड़, वीडियो वायरल

-पालम इलाके की घटना, पुलिस ने वीडियो का लिया संज्ञानअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। पालम इलाके में एक शर्मसार करने वाली वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति को कूड़ा बीनने वाली एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने पीड़िता की पहचान की, लेकिन पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और शनिवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में देखा गया कि पालम इलाके में कूड़ा बीनने वाली एक महिला फुटपाथ पर सो रही थी। इसी दौरान एक राहगीर वहां पहुंचा और इधर उधर देखने के बाद सो रही महिला से छेड़छाड़ करने लगा।

#WomanSleepingOnFootpathRagpickerMolested #VideoGoesViral #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 21:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: फुटपाथ पर सो रही कूड़ा बीनने वाली महिला से छेड़छाड़, वीडियो वायरल #WomanSleepingOnFootpathRagpickerMolested #VideoGoesViral #VaranasiLiveNews