Chamba News: कार की टक्कर से महिला की मौत

कार की टक्कर से महिला की मौतअस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा शवपुलिस ने कार चालक के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी संवाद न्यूज एजेंसीसिहुंता (चंबा)। क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला प्रकाश में आया है। हादसे में तेजरफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे शाहपुर अस्पताल पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान राजो देवी (62) पत्नी दीनानाथ निवासी बलाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक राकेश गुप्ता गांव और डाकघर सिद्धपुर तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में प्रत्यक्षदर्शी रविंद्र सिंह निवासी बलाणा ने फोन पर सूचित किया कि बुधवार शाम करीब 5:30 बजे के करीब सिहुंता-द्रम्मण मार्ग पर बलाणा में मौजूद था। इतने में सिहुंता की ओर से एक सफेद रंग की कार आई। यह कार तेजरफ्तार से उसके आगे से गुजरी। इसके बाद यह कार गोला रोड की तरफ चली गई जहां पर इसके चालक ने कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। अचानक से चौक पर शोर-शाराबा आरंभ हो गया कि यहां सड़क दुर्घटना हुई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो सड़क की निचले तरफ उनकी पड़ोसी महिला राजो देवी पत्नी दीनानाथ घायल अवस्था में पड़ी थीं। उनके सिर-टांग में चोट लगने से खून बह रहा था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने महिला के बेटे गगन सिंह और बहू निर्मला की मदद से उन्हें उठाकर गाड़ी में शाहपुर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।

#WomanDiesInCarAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 16:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: कार की टक्कर से महिला की मौत #WomanDiesInCarAccident #VaranasiLiveNews