Jalandhar News: महिला की मौत, टॉयलेट क्लीनर पिलाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसीजालंधर। करतारपुर इलाके में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उक्त महिला ने मरने से पहले न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए थे। इन बयानों में उसने पति और सास पर जबरन टॉयलेट क्लीनर पिलाने का आरोप लगाया था।पुलिस ने इन्हीं बयानों के आधार पर महिला के पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। नेहा की शादी करीब सात साल पहले उमंग बस्सी से हुई थी। उनकी छह साल की एक बेटी भी है। नेहा जालंधर के सेंट सोल्जर कॉलेज में लेक्चरर थी। मजिस्ट्रेट को दिए बयान में नेहा ने पति के कथित संबंधों का जिक्र किया था। उसने बताया कि इस बात को लेकर 19 अगस्त को विवाद हुआ था। इसके बाद पति और सास ने उसे जबरन टॉयलेट क्लीनर पिला दिया। नेहा के भाई अमरीश कुमार ने आरोप लगाया कि उन्हें घटना की जानकारी 24 घंटे बाद मिली। उन्होंने बताया कि आरोपी पति शुक्रवार सुबह तक अस्पताल में मौजूद था। बाद में वह अपनी मां और बेटी को लेकर वहां से चला गया। परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार रेड कर रही है।
#WomanDies #AccusedOfForcingHerToDrinkToiletCleaner #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 23, 2026, 17:04 IST
Jalandhar News: महिला की मौत, टॉयलेट क्लीनर पिलाने का आरोप #WomanDies #AccusedOfForcingHerToDrinkToiletCleaner #VaranasiLiveNews
