Jalandhar: निगम के टिप्पर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत; आरोपी चालक फरार

जालंधर थाना नंबर-2 के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। यह हादसा डोल्फिन होटल के पास हुआ, जहां नगर निगम के कूड़े वाले टिप्पर और एक एक्टिवा की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पहचान सुनीता, निवासी दिलबाग नगर के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही टिप्पर और एक्टिवा दोनों को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल देखने को मिला। मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि टिप्पर में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद लोग उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े भी, लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए। चश्मदीद के अनुसार टिप्पर तेज रफ्तार में था, जबकि महिला धीरे एक्टिवा चला रही थी। शोर मचाने के बावजूद टिप्पर चालक महिला को कुचलने के बाद भाग निकला। मौके पर पहुंचे एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि यह हादसा नगर निगम के टिप्पर की टक्कर से हुआ है। एक्टिवा की आरसी की जांच के बाद महिला की पहचान दिलबाग नगर निवासी सुनीता के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस फरार टिप्पर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

#CityStates #Jalandhar #JalandharNagarNigam #JalandharPolice #Accident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 29, 2026, 12:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jalandhar: निगम के टिप्पर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत; आरोपी चालक फरार #CityStates #Jalandhar #JalandharNagarNigam #JalandharPolice #Accident #VaranasiLiveNews