Haryana: एनसीआर नहर में मिला महिला का शव, रस्सियों से बंधे थे हाथ-पांव; बुरी तरह सड़ चुकी थी डेड बॉडी
गांव रोहद के पास से गुजर रही एनसीआर नहर में बुधवार दोपहर एक महिला का शव कंबल में लिपटा और रस्सियों से बंधा मिला है। महिला के हाथ-पैर भी रस्सियों से बांधे गए थे। महिला की हत्या करके उसका शव नहर में फेंका गया है। गले पर भी चोट के निशान हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 30-35 साल की आंकी जा रही है। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव रोहद गांव के पास एनसीआर नहर पर रेलवे लाइन के पुल के नीचे माइनर में अटका हुआ था। कंबल पर रस्सियां बंधी थी। कंबल खोलने पर शव बुरी तरह गली-सड़ी अवस्था में मिला। प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला की गला काटकर हत्या की गई और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को कंबल में लपेटकर नहर में फेंक दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य एकत्रित करने के बाद शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। यहां उसे 72 घंटे तक रखा जाएगा। महिला की हत्या करके शव को कंबल में लपेटकर उसे रस्सियों से बांधकर नहर में फेंका गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए हैं। महिला की पहचान होने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकेगा। इसके बाद ही हत्या के कारणों व आरोपियों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#CityStates #Jhajjar/bahadurgarh #Haryana #WomanDeadBodyFound #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 21:14 IST
Haryana: एनसीआर नहर में मिला महिला का शव, रस्सियों से बंधे थे हाथ-पांव; बुरी तरह सड़ चुकी थी डेड बॉडी #CityStates #Jhajjar/bahadurgarh #Haryana #WomanDeadBodyFound #VaranasiLiveNews
