Lakhimpur Kheri: दहेज के लिए ससुराल वालों ने किया सितम, विवाहिता ने दी जान; डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव दक्षिण सहिंजना में दहेज उत्पीड़न के चलते एक विवाहिता ने जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव मायके में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी राजकुमारी (22) पुत्री मनीराम का विवाह 27 अप्रैल 2026 को पलिया कोतवाली क्षेत्र के अतरिया गांव निवासी नीरज कनौजिया के साथ हुआ था। मृतका की मां और बहन का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर समेत अन्य परिजन बाइक, वाशिंग मशीन और अन्य सामान की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले राजकुमारी ने ससुराल में भी फंदे से लटककर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते उसकी जान बचा ली गई थी। इसके बाद उसने पिता को फोन कर मायके ले जाने की गुहार लगाई थी। सोमवार को पिता उसे अपने साथ घर ले आए थे।

#CityStates #LakhimpurKheri #UttarPradesh #WomanCommitsSuicide #Marriage #Crime #Police #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 09:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lakhimpur Kheri: दहेज के लिए ससुराल वालों ने किया सितम, विवाहिता ने दी जान; डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी #CityStates #LakhimpurKheri #UttarPradesh #WomanCommitsSuicide #Marriage #Crime #Police #VaranasiLiveNews