UP: सोते वक्त युवती को तीन टुकड़ों में काटा, चाकू से गला अलग किया, गड़ासे से हाथ-पैर; इस वजह से भड़का प्रेमी

UP Crime: जौनपुर के रानीपुर बाईपास पर महिला के क्षत-विक्षत शव मिलने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने 14 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, मोबाइल चैट को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव के तीन टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेमल खखरिया उर्फ दिलीप (42) निवासी भावनगर (गुजरात) एवं वर्तमान निवासी टीचर्स कॉलोनी, मड़ियाहूं के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि चार जुलाई को वह मृतका रेशमा खां उर्फ सना को बाबतपुर से अपने किराएके कमरे पर लेकर आया था। कमरे पर मोबाइल चैट देखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में उसने सोते समय चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

#CityStates #Varanasi #Jaunpur #JaunpurPolice #JaunpurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 02:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: सोते वक्त युवती को तीन टुकड़ों में काटा, चाकू से गला अलग किया, गड़ासे से हाथ-पैर; इस वजह से भड़का प्रेमी #CityStates #Varanasi #Jaunpur #JaunpurPolice #JaunpurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews