जगदलपुर: महिला को मदद के नाम पर मिला धोखा, सोने को रखा गिरवी, एक महिला गिरफ्तार

जगदलपुर शहर में रहने वाली एक महिला ने अपने परिचय के परिवार से अपनी बेटी के खराब स्वास्थ्य होने पर पैसे की जरूरत बताते हुए अपने पास रखे सोने को गिरवी रखकर मिलने वाले पैसे से बेटी का इलाज कराने की बात कही। जिस पर माँ बेटे ने मिलकर महिला के सोने को किसी दूसरे के यहां पर गिरवी रखते हुए मिले पैसे को खुद उपयोग कर लिए। प्रार्थी के द्वारा सोना मांगने पर टाल मटोल करने लगे। जहां महिला ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई। जहाँ पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि सोने गिरवी रख पैसे गबन करने वाली महिला के खिलाफ पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें प्रार्थी के सोने के झुमका को तौल करने ले जाने की बात बताकर उसे दूसरे युवक के पास 1,50,000 रूपये में गिरवी रख दिये और मिले पैसे को गबन करने वाली आरोपिया नीतू नागवानी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में नीतू हिरवानी ने बताया की वर्ष 2024 में प्रार्थी के बेटी का स्वास्थ्य खराब होने से पैसे की जरूरत होने की बात कही। आरोपीका बेटा सूरज नागवानी ने सोने के झूमके को तौल कराने और कितना पैसा मिलने की बात बताई। सूरज नागवानी में अपनी माँ नीतू नागवानी के साथ मिलकर प्रार्थी के सोने के झूमके को किसी तीसरे व्यक्ति के पास बिना प्रार्थी से पूछे गिरवी रख दिया और मिले हुए ढेड़ लाख रुपये को खुद ही उपयोग कर लिए। प्रार्थी द्वारा सोने के झूमके को जब वापस मांगने गई तो दोनों माँ बेटे ने साफ इंकार कर दिया। महिला को ना तो पैसा मिला और ना ही उसका सोना। जिसके बाद। महिला ने दोनों से कई बार मिन्नते की उसका सोने का झुमका या पैसा दे दे। महिला ने इस मामले में थाने में शिकायत कर दी। जहाँ आरोपियों को पूछताछ कर प्रार्थी का सोने के झूमके के बारे में पूछताछ करने पर लगातार आनाकानी करते रखे व किसी प्रकार से जांच में सहयोग ना कर सोने के झूमके के बारे में सही जानकारी नहीं देने पर महिला आरोपी को 29 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायालय द्वारा उक्त आरोपिया को 30 मई को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

#CityStates #Crime #Jagdalpur #JagdalpurNews #JagdalpurTodayNews #JagdalpurNewsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 13:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जगदलपुर: महिला को मदद के नाम पर मिला धोखा, सोने को रखा गिरवी, एक महिला गिरफ्तार #CityStates #Crime #Jagdalpur #JagdalpurNews #JagdalpurTodayNews #JagdalpurNewsToday #VaranasiLiveNews