Rohtak News: महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप
माई सिटी रिपोर्टररोहतक। शहर के पॉश इलाके की रहने वाली तलाकशुदा महिला का आरोप है कि खिड़वाली गांव के युवक विजय ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। साथ ही जातिसूचक गालियां दी। पीड़िता ने अर्बन एस्टेट थाने में विजय के खिलाफ दुष्कर्म और जातिसूचक शब्द कहने की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका तलाक हो चुका है। उनका एक बेटा भी है। जनवरी 2020 में खिड़वाली गांव के विजय ने उनसे जान-पहचान करके प्रेम संबंध बना लिए। उसने भरोसा दिया कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद आरोपी लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। मारपीट की। उनका मोबाइल फोन छीनकर डाटा नष्ट कर दिया। विरोध करने पर उसने जातिसूचक गालियां दीं। पुलिस ने बुधवार को विजय के खिलाप 2023 से पहले की वारदात होने के कारण आईपीसी की धाराओं व एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।
#WomanAllegesSexualHarassmentOnPretextOfMarriage #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 17:14 IST
Rohtak News: महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप #WomanAllegesSexualHarassmentOnPretextOfMarriage #VaranasiLiveNews
