Siddharthnagar News: महिला ने चाचाओं पर जमीन हड़पने का लगाया आरोप, केस

संवाद न्यूज एजेंसी बांसी। मिश्रौलिया पुलिस को शिकायती पत्र देकर एक महिला ने अपने तीन चाचा पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहा ताल गांव निवासी सुनीता पत्नी सुनील कुमार ने मिश्रौलिया थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि उसका मायका ग्राम धोबहा थाना कठेला समय माता में है। उसके पिता श्याम नारायण की मृत्यु 20 और माता सावित्री देवी की मृत्यु 17 वर्ष पूर्व हो गई है। उस समय सुनीता की उम्र केवल 7 वर्ष थी। सुनीता के के पिता श्याम नारायण की मृत्यु के बाद माता सावित्री देवी का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हुआ। सुनीता के अनुसार वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। माता-पिता की मौत के बाद बांसी कोतवाली क्षेत्र के गरजरहजवा में रहने वाले नाना नानी ने उसका पालन पोषण किया और उसकी शादी सुनील के साथ कर दी। आरोप है कि उसके चाचा राम अचल, राजमन और रामकला पुत्र मोती निवासी ग्राम धोबहा ने ग्राम प्रधान और सहायक चकबंदी अधिकारी के साथ मिलकर कूट रचना और गलत तरीके से बयान दिलवाकर सुनीता के माता-पिता के नाम दर्ज संपत्ति को अपने नाम करवा लिया। सुनीता ने जब इस बात की चर्चा चाचा लोगों से की, तो तीनों गाली देने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। थाना प्रभारी हरिओम कुशवाहा ने बताया कि सुनीता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

#WomanAccusesUnclesOfGrabbingLand #Case #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2025, 22:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Siddharthnagar News: महिला ने चाचाओं पर जमीन हड़पने का लगाया आरोप, केस #WomanAccusesUnclesOfGrabbingLand #Case #VaranasiLiveNews