Panipat News: डेबिट कार्ड लेकर खाते से निकाले 10 हजार रुपये

पानीपत। गोहाना रोड एसबीआई के एटीएम बूथ पर मदद का झांसा देकर दो युवकों ने पूठर गांव के एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड ले लिया। इसके बाद उसने उसके खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पूठर गांव के कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 23 फरवरी काे शाम साढ़े छह बजे गाेहाना राेड स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने के लिए गया था। जहां पर उसका कार्ड मशीन में फंस गया। वहीं पर मौजूद दो युवकों ने कहा कि गार्ड को देखो, वह निकाल देगा। जब वह बाहर गार्ड देखने के लिए गया तो आरोपी उसका कार्ड लेकर चले गए। इसके एक घंटे बाद उनके फोन पर 10 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। इसके बाद उसने तुरंत बैंक में फोन कर कार्ड को बंद करा दिया।संवाद

#Withdraw10ThousandRupeesFromTheAccountByTakingDebitCard #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: डेबिट कार्ड लेकर खाते से निकाले 10 हजार रुपये #Withdraw10ThousandRupeesFromTheAccountByTakingDebitCard #VaranasiLiveNews