Prayagraj : विवाद के बाद पत्नी की धारदार हथियार से कर दी हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
सरायइनायत थाना क्षेत्र के वारी ग्रामसभा के पट्टी छींट गांव में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतका की पहचान संगीता देवी उम्र (32) के रूप में हुई है। आरोपी पति शैलेश पेंटिंग का काम करता है। मृतका के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा शिवम जबकि छोटा बेटा सिद्धार्थ है। घटना बीती रात घर के अंदर हुई है।हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बुधवार की सुबह जब पड़ोसी अनुपमा, संगीता को बुलाने पहुंची तो कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद उन्होंने पास जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरायइनायत व सहसों पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का मायका फूलपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में है। घटन की जानकारी होने पर मृतका की बहन संतरा देवी और छब्बी देवी घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके से फरार आरोपी पति को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई संतोष कुमार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
#CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #PrayagrajCrimeNews #CrimeNewsToday #SaraiInayatPrayagraj #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 13:10 IST
Prayagraj : विवाद के बाद पत्नी की धारदार हथियार से कर दी हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #PrayagrajCrimeNews #CrimeNewsToday #SaraiInayatPrayagraj #VaranasiLiveNews
