Sagar News: विधवा बहू ने आशिक के साथ मिलकर ससुर को बनाया बंधक, चाकू की नोंक पर दस्तावेज छीने, बैंक खाता साफ

जिले के बीना से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विधवा बहू ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर अपने ही सगे ससुर को ठगी और लूट का शिकार बना डाला। आरोपियों ने बुजुर्ग ससुर को चाकू की नोंक पर डराया-धमकाया और उनका मोबाइल व जरूरी दस्तावेज छीन लिए। इसके बाद शातिराना तरीके से एक नया यूपीआई अकाउंट बनाकर बुजुर्ग के बैंक खाते से करीब 5 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर बीना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी (महिला के दोस्त) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कलयुगी बहू फिलहाल फरार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीना थाना क्षेत्र के ग्राम हडकारी निवासी बुजुर्ग चतुर्भुज रैकवार को उनकी ही विधवा बहू और उसके साथी माखन मोगिया (निवासी गंजबासौदा) ने पहले अपने झांसे में लिया। इसके बाद आरोपियों ने बुजुर्ग पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल और आवश्यक पहचान पत्र जबरन अपने कब्जे में ले लिए। ये भी पढ़ें:मां अस्पताल में भर्ती,बेटा घर के बाहर सेखेलते-खेलते हुआ लापता;तीन थानों की पुलिस तलाश में जुटी इसके बाद आरोपियों ने बुजुर्ग को भयभीत कर उनके ही दस्तावेजों का इस्तेमाल कर मोबाइल पर एक नया यूपीआई अकाउंट एक्टिवेट कर लिया और उनके बैंक खाते से कुल 5 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। सगे रिश्तेदार द्वारा इस तरह की वारदात को अंजाम दिए जाने से इलाके में हर कोई हैरान है। ठगी और लूट का अहसास होने पर पीड़ित बुजुर्ग ने तुरंत बीना थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। मामला सगे ससुर और बहू से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने भी पूरी गंभीरता दिखाई। थाना प्रभारी अनूप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी माधव उर्फ माखन मोगिया को दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी माखन मोगिया के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू, एक मोटर साइकिल, कुछ नगदी और फरियादी के दस्तावेज बरामद कर लिए हैं।वारदात की मास्टरमाइंड बहू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

#CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Sagar #SagarNews #BinaNews #WidowDaughter-in-law #LoverAndDaughter-in-law #Father-in-lawFraudCase #UpiFraud #BankAccountScam #Rs5LakhFraud #ThreatAtKnifepoint #DocumentTheft #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 20:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sagar News: विधवा बहू ने आशिक के साथ मिलकर ससुर को बनाया बंधक, चाकू की नोंक पर दस्तावेज छीने, बैंक खाता साफ #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Sagar #SagarNews #BinaNews #WidowDaughter-in-law #LoverAndDaughter-in-law #Father-in-lawFraudCase #UpiFraud #BankAccountScam #Rs5LakhFraud #ThreatAtKnifepoint #DocumentTheft #VaranasiLiveNews